महेंद्र सिंह धोनी करीब 7 महीने से क्रिकेट से दूर रहकर अपनी नई राहें तलाश ली हैं और अपने रिटायरमेंट प्लान पर भी काम करना शुरू कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी किसान बन गए हैं और अब वह जैविक खेती की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन दिनों वह खरबूजा और पपीता उगाने का गुर सीख रहे हैं।

अपने फेसबुक अकाउंट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “रांची में 20 दिनों में खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है, पहली बार है कि इतना उत्सुक हूं।”

महेंद्र सिंह धोनी

वीडियो में पूजा-अर्चना करते नजर आये धोनी…
वीडियो में धोनी जैविक खेती शुरू करने से पहले पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं साथ ही नारियल फोड़ते दिख रहे हैं। तैयार क्यारियों में बीज बोने से पहले अगरबत्ती-धूप जला रहे हैं।

अगले महीने में शुरू करेंगे प्रैक्टिस…
38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में टीम की हार के बाद मैदान पर नहीं दिखे हैं। तभी से उनके संन्यास की चर्चा चल रही हैं लेकिन धोनी ने अभी तक संन्यास पर कोई फैसला नहीं लिया है। वह अगले महीने में शुरू हो रहे IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कमान संभालने को तैयार हैं। इस टूर्नमेंट की तैयारी के लिए धोनी एक मार्च से चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास भी शुरू करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी

इस बीच फिटनेस बनाये रखने के लिए JSCA के जिम में लगातार पसीना बहा रहे हैं। एक वीडियो में महेंद्र धोनी काले रंग की पैंट और टीशर्ट पहनकर बर्पी विद बॉक्स जंप करते दिख रहे हैं।

दोस्तों के साथ की मस्ती…
महेंद्र सिंह जब भी रांची में होते हैं, अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती नजर आ जाते हैं। बुधवार को अपने दोस्तों के साथ मर्सिडिज बेंज में रिंग रोड पर लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल गये। उन्होंने पतरातू घाटी और सिकिदरी घाटी की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाय। इस दौरान जगह-जगह रूककर उन्होंने सेल्फी भी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here