पंजाब में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर दाग लगने जैसी खबर सामने आई। रोंगटे खड़े कर देने वाली ऐसी खबर पंजाब के किसी गांव में एक लड़की ने अपने सगे भाई से शादी कर ली। ऐसा उसने ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होने के लिए किया। पुलिस ने छानबीन करके इस मामले का खुलासा किया। खबर के अनुसार इस शाजिश में भाई-बहन के घरवाले भी शामिल थे।
मामला..
लड़की का भाई ऑस्ट्रेलिया में स्थायी निवासी है और लड़की ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होना चाहती थी। पहले तो लड़की ने अपने सगे भाई से शादी की। उसके बाद जाली डॉक्यूमेंट्स बनवाए और मैरेज सर्टिफिकेट गुरुद्वारे से बनवा लिया और फर्जी पासपोर्ट बनवाकर और ऑस्ट्रेलिया चली गई। एक महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की कार्यवाही कर रही है।